जब तक ये दौड़ चलती रहेगी
हजारों को रुलाती रहेगी
किसी का घोड़ा चने खाकर दौड़ेगा
कोई भूखे दौड़ लगाएगा
जब भी कोई असफल कहलायेगा
असफलता हम सबकी बतलाएगा
जब तक हम एक दूसरे से आगे
निकलने के लिए दौड़ेंगे
बहुत लोग पिछड़ जाएंगे
पिछड़ने वालों में कभी आपका
या आपके बच्चे का नाम भी होगा
हम किससे आगे निकल रहे है
और क्यों
सब आगे क्यों नहीं निकाल सकते
आखिर किसी का पिछड़ना ही
आपकी सफलता क्यों है
जय हिन्द
Karan
25/09/2020
Comments
Post a Comment