हिसाब करना है तो जरूर कर
हिसाब लगाना ही है तो जरूर
लगा
थोडा दूर और अपने करीब एक
जीरो भी लगा
जोड़ना –घटना जो करना है कर
गुणा –भाग जो करना है कर
मगर तेरा हिसाब हमेशा अधूरा
रहेगा
तू कभी भी घाटे में नहीं था
और तू आज भी घाटे में नहीं
है l
तेरे अनुभव तेरे काम नहीं
आयेंगे
इस बात पर अमल कर l
तेरे ही अनुभव तुझे अनुभव हो जाने से रोक रहे है
सपनो से महँगा कुछ नहीं बिकता
है यहाँ
तू मोतियों को लुटाकर रेत
खरीद रहा है
तू जिसे ज्ञान समझकर सीने
से लगाकर रखता है
सब मिट्टी है - सब मिट्टी
है l
हो सके तो अभी अमन (अ मन) में
आ
मै वही हूँ तेरे साथ समय के
पार l l
Karan Singh 6 Feb
2018
Comments
Post a Comment